Breaking News in Hindi

IND vs SL: तो इसलिए ऋषभ पंत को रोहित शर्मा ने टीम से बाहर कर दिया? केएल राहुल को मिली जगह

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे कोलंबो में खेला जा रहा है और इस मुकाबले में टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसा फैसला लिया जिसे देख सब हैरान रह गए. दरअसल रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी. उनकी जगह केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर मौका दिया गया. माना जा रहा था कि पंत की वनडे टीम में वापसी होगी क्योंकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वो स्पेशलिस्ट विकेटकीपर भी हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट केएल राहुल के साथ गया.

पंत को बाहर करने की वजह क्या है?

ऋषभ पंत को बाहर करने की कोई खास वजह सामने नहीं आई है लेकिन मुमकिन है कि मिडिल ऑर्डर में काफी ज्यादा बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से ये फैसला लिया गया हो. दरअसल भारतीय मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो ये सभी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. ऐसे में अगर पंत भी मिडिल ऑर्डर में होते तो टीम इंडिया का बैलेंस कुछ बिगड़ सकता था.

केएल राहुल को मौका क्यों दिया गया?

केएल राहुल आईपीएल के बाद से ही टीम इंडिया के लिए नहीं खेले. टी20 वर्ल्ड कप की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली और अब इस खिलाड़ी को वनडे फॉर्मेट में मौका देना तय माना जा रहा था. वनडे फॉर्मेट में केएल राहुल का रिकॉर्ड अच्छा है और नंबर 5 पर उनका रिकॉर्ड कमाल है. साथ ही उनकी विकेटकीपिंग भी अच्छी है जिसे वो पहले ही साबित कर चुके हैं. यही वजह है कि गंभीर और रोहित ने राहुल पर दांव खेला. वैसे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे को 2019 के बाद पहली बार मौका मिला और श्रेयस अय्यर भी लगभग 9 महीने के बाद ब्लू जर्सी में नजर आए.

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...