Breaking News in Hindi

J&K में AAP से जीतने वाले मेहराज मलिक से अरविंद केजरीवाल ने की बात, किया ये वादा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं, जहां कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिली है. वहीं इस बार आम आदमी पार्टी का भी जम्मू-कश्मीर में खाता खुल गया है. जम्मू-कश्मीर की डोडा सीट पर आप प्रत्याशी मेहराज मलिक ने बीजेपी के प्रत्याशी को हरा दिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गजय सिंह राणा को 4 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल ने उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात की और बधाई दी.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक को आम आदमी पार्टी का आज का स्टार बताया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत खुश हैं. अब पांच राज्यों में हमारा MLA हो गया है. मेहराज मलिक ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि हम बस जम्मू-कश्मीर में बदलाव चाहते हैं. हम अपनी पूरी ताकत से लड़े हैं.

शुरुआत से मिला जनता का साथ

इस दौरान मेहराज मलिक ने अरविंद केजरीवाल को जम्मू-कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया, जिस पर अरविंद केजरीवाल ने भी मेहराज मलिक से कहा कि वह पक्का जाएंगे. मेहराज मलिक काफी लंबे समय से आम आदमी पार्टी के नेता के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें शुरुआत से ही अपने इलाके में लोगों का काफी साथ मिल रहा था. पार्टी ने उनके काम को देखते हुए उन्हें टिकट दिया और मेहराज ने जीत दर्ज कर अपने आप को साबित भी कर दिया.

23 हजार वोट से जीते मेहराज मलिक

आम आदमी पार्टी ने इस बार हरियाणा से भी चुनाव लड़ा. हालांकि वहां आप अपना खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पाई लेकिन जम्मू-कश्मीर की सीट पर मेहराज मलिक के दम पर जीत हासिल कर ली. डोडा सीट की बात करें तो यहां पर 73 हजार लोगों ने मतदान किया था, जिनमें से 23 हजार वोट आप के खाते में आए और 19 हजार बीजेपी के खाते में गए, जो दूसरे नंबर पर रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...