Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

MCD की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य का चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में कराने पर आगबबूला केजरीवाल, बताया बड़ी साजिश

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को मुख्यमंत्री आतिशी के साथ तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने MCD की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य का चुनाव आनन फानन में कराने के फैसले को साजिश बताया है. उन्होंने एक अधिकारी की अध्यक्षता में इस चुनाव को संपन्न कराने पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि MCD एक्ट में साफ लिखा है कि सदन की बैठक बुलाने का अधिकार सिर्फ मेयर को है.

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं इस फैसले पर चकित हूं. उन्होंने कहा कि MCD के कानून में साफ लिखा है कि सदन की सिटिंग बुलाने का अधिकार केवल मेयर को है. इस लिहाज से शैली ओबेरॉय ही इसे बुला सकती हैं, एलजी या कमिश्नर नहीं बुला सकते. उन्होंने सवाल उठाया ऐसे में तो कल को लोकसभा की अध्यक्षता होम सेक्रेटरी से करवा दिया जा सकता है.

कानून में 72 घंटे देने का प्रावधान है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जनतंत्र में रहते हैं. कानून में लिखा है कि जब भी सदन बुलाया जाएगा तो 72 घंटे का समय दिया जाएगा. हर पार्षद को टाइम की जरूरत होती है. उन्होंने इस घटनाक्रम को लेकर कहा कि इससे लगता है कि उनकी नियत में खोट है. कुछ न कुछ गड़बड़ करने की साजिश नजर आ रही है, तभी ताबड़तोड़ लगे हुए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमसीडी की मेयर ने कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर आज के चुनाव को गैरकानूनी और संवैधानिक बताया है. उन्होंने आज के चुनाव को न करवाने की भी अपील की.

दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे आप विधायक

इसके साथ ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सीएम आतिशी से निवेदन करूंगा कि 2-3 दिन में दिल्ली की सारी सड़कों का असेसमेंट किया जाएगा. सभी विधायक और मंत्री भी सड़कों पर जायजा लेने के लिए उतरेंगे. दिल्ली की टूटी हुई सड़कें अगले कुछ महीनो में रिपेरिंग कराएंगे. मैं जेल चला गया था तो इन्होंने जनता के काम रोक दिए थे लोगों को आश्वासन देता हूं काम होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.