Breaking News in Hindi

MP के धार में पुलिसकर्मियों को घसीटकर पीटा, प्रधान आरक्षक और सिपाही घायल

बदनावर (धार) । झाबुआ जिले से लापता युवती को तलाश करने के लिए धार जिले की ग्राम पंचायत मुलथान के मजरा रायनपाड़ा में पहुंचे पेटलावद थाने के दो पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। प्रधान आरक्षक, सिपाही और साथ आए युवती के स्वजन घायल हो गए। पुलिसकर्मियों पर लोहे के सरिए, तलवारों से वार किया गया और उन्हें जमीन पर गिराकर घसीटा गया।

इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही लेकिन किसी ने भी पुलिस कर्मियों को पिटने से नहीं बचाया। सभी घायलों को बदनावर लाकर मेडिकल करवाया गया। हमलावर रायनपाड़ा निवासी सुनील सिंगार, संदीप, सोनू, कान्हा मुनिया, वीरम कटारिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रधान आरक्षक साबिर मोहम्मद की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आरक्षक शंकरलाल के साथ गुमशुदा एक युवती की तलाश के लिए मजरा रायनपाड़ा पहुंचे। इस दौरान एक आरोपित सुनील के खेत में बने मकान पर आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और गालीगलौज करते हुए हथियारों से हमला बोल दिया।

मारपीट के दौरान उन्हें काफी दूर तक घसीटा भी गया। हमलावर अधिक होने से पुलिसकर्मी कुछ कर नहीं पाए। आरक्षक (सिपाही) के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। प्रधान आरक्षक को भी चोटें आई हैं।

प्रधान आरक्षक का कहना है कि जब उनके साथ मारपीट की जा रही थी तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों में से किसी ने भी उनको बचाने की कोशिश नहीं की। गांव के चौकीदार ने जरूर बीचबचाव किया और थाने पर फोन किया।

इस पर बदनावर से एएसआइ दिनेश सिसौदिया पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। डायल 100 को भी बुला लिया। घायलों को सिविल हास्पिटल लाया गया। रात में ही दोनों घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाकर प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।

यह है पूरा मामला

झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के रायपुरिया क्षेत्र से एक दलित युवक आदिवासी युवती को चार दिन पहले भगा ले गया था। स्वजन ने पेटलावद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक के नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद दोनों की लोकेशन मुलथान और रायनपाड़ा में आई।

मंगलवार शाम सात बजे के लगभग पेटलावद थाने के प्रधान आरक्षक और आरक्षक युवती के स्वजन के साथ मुलथान पहुंचे। यहां से दो युवक शिनाख्त के लिए उन्हें पंचायत के मजरा रायनपाड़ा ले गए। लड़की जहां थी, वो घर खेत में बना था।

पुलिस के पहुंचने पर वहां कुछ युवक थे, उन्होंने बहस और गालीगलौज के बाद सभी पर हमला कर दिया। मुलथान के दोनों युवक भाग गए। जबकि पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दरअसल, जो युवक युवती को लेकर आया था, वह आरोपितों का दोस्त था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप