Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

MP Election Results 2023: मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा बोले- भाजपा बनाएगी इतिहास, कांग्रेस केवल झूठ बोलती है

भोपाल। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के आ रहे परिणामों से मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा प्रसन्‍न हैं। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा मध्‍य प्रदेश में शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। पार्टी का मप्र में फ‍िर सरकार बनाना तय हो गया है।

अपनी प्रतिक्रिया में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी।

#WATCH भोपाल, मध्य प्रदेश: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास बनाएगी… कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।” pic.twitter.com/y7oD0QAzfW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। भाजपा की सरकार बनाने के लिए आगे की जो रणनीति होगी वो हमारा केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

मप्र चुनाव में बीजेपी की बढ़त पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी नेता जश्न मना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जश्न में शामिल हुए। मुख्‍यमंत्री ने वीडी शर्मा को मिठाई खिलाकर और बांहों में भरकर जीत की बधाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.