Breaking News in Hindi

शरद गुट को महाराष्ट्र के स्पीकर का झटका, अजित पवार गुट को असली NCP माना

महाराष्ट्र एनसीपी विधायकों की अपात्रता मामले में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अजीत पवार गुट को ही असली NCP माना है। यह फैसला अजीत पवार गुट के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है ।शरद पवार गुट की ओर से अजित पवार समेत सभी 9 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की गई थी। अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने अजीत पवार गुट के सभी विधायकों को योग्य माना है।इस मामले की सुनवाई करते हुए अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने माना कि अजीत पवार गुट को 41 विधायकों का समर्थन है। इसलिए असली NCP अजीत पवार गुट को ही माना जाएगा।

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, शरद पवार गुट की यह दलील खारिज की जाती है कि विधायी बहुमत के आधार पर मामले का फैसला नहीं किया जा सकता। अजित पवार के पास 41 विधायकों का विधायी बहुमत है। यह निर्विवाद है। मेरा मानना ​​है कि वास्तविक राजनीतिक दल को विधायक दल के बहुमत से परिभाषित किया जा सकता है। अजित पवार के पास विधायी बहुमत है। मेरा मानना ​​है कि अजित पवार ही असली राजनीतिक पार्टी हैं।’

क्यों अजित के पक्ष में गया फैसला?
NCP के विधायकों की अयोग्यता के मामले में महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाया। गुरुवार शाम अपने फैसले में उन्होंने सभी विधायकों को योग्य ठहराया और  अयोग्या के मामले की सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया है। उन्होंने अजित गुट को ही असली NCP भी घोषित किया। स्पीकर ने कहा कि, अजित पवार के पास 41 विधायकों का समर्थन हैं।

चुनाव आयोग ने भी अजित गुट को ही माना असली NCP
इससे पहले 6 फरवरी को भी चुनाव आयोग के फैसले में शरद पवार को ही बड़ा झटका लगा था। कारण था कि चुनाव आयोग ने भी अजित गुट को ही असली एनसीपी करार दिया था। चुनाव आयोग ने कहा था कि तमाम सबूतों के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग का कहना था कि अजित पवार गुट को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने का अधिकार है। हालांकि आयोग ने शरद पवार को नई पार्टी के गठन के लिए तीन नाम देने को कहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....