Breaking News in Hindi

MP News: नीट यूजी काउंसलिंग में 80 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की जगह भर दिया गलत विकल्प

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में नीट यूजी काउंसलिंग में सरकारी स्कूल से पढ़े विद्यार्थियों के लिए बनाई गई जीएस श्रेणी का अलग-अलग अर्थ लगाकर दूसरे-दूसरे विकल्प भर दिए। ऐसे करीब 80 उम्मीदवार हैं।

बदलाव के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के चक्कर

अब वह इसमें बदलाव के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नियमानुसार एक बार विकल्प देने के बाद उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता। अब नियमों में संशोधन के लिए डीएमई की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है, जिससे काउंसलिंग के अगले चरण में इन्हें मौका मिल सके।

शासन स्‍तर पर ही बदलाव संभव

संचालक चिकित्सा शिक्षा डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश नियम शासन द्वारा जारी किए जाते हैं, इसलिए बदलाव भी उसी स्तर पर हो सकता है। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट आवंटन हो चुका है। ऐसे में इसमें तो संशोधन संभव नहीं है। आगे के चरण में बदलाव शासन स्तर पर हो सकता है।

29 अगस्त से होगी दूसरे चरण की स्नातकोत्तर काउंसलिंग

मध्‍य प्रदेश के निजी और सरकारी मेडिकल और डेंटल कालेजों में एमडी-एमएस और एमडीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 29 अगस्त को रिक्त सीटों की जानकारी सार्वजनिक करने के साथ होगी। 29 अगस्त से एक सितंबर के बीच उम्मीदवार पसंद के विषय और कालेज के लिए विकल्प दे सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....