Breaking News in Hindi

MRP से अधिक कीमत पर बेच रहे थे शराब, तीन दुकानों पर कार्रवाई

देवास। आबकारी विभाग ने शहर की शराब दुकानों पर एमआरपी से अधिक कीमत में शराब बेचे जाने पर कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दुकानों से शराब खरीद कर शिकायतों की सत्यता जांची और तीन दुकानों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

बता दें कि शहर सहित जिले भर की शराब दुकानों पर 1 अप्रैल से ही कीमत से अधिक पर शराब बेचे जाने की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही हैं। विभाग की टीम लगातार दुकानों पर शराब खरीदकर शिकायतों की सत्यता की जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर की शराब दुकानों को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतें इंटरनेट मीडिया पर जाहिर की थी। कुछ लोगों ने दुकानों पर शराब खरीदते हुए वीडियो भी बनाए और एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने की बात इंटरनेट मीडिया पर बताई।

विभा ने टीम बनाकर भेजा

गुरुवार को भाजपा के एक पदाधिकारी ने भी दुकान पर अधिक दाम में शराब मिलने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर बात रखी थी। इधर विभाग को विकास लोखंडे ने लिखित शिकायत भी इस संबंध में की थी। इसके बाद विभाग ने गुरुवार रात शहर की दुकानों पर अपनी टीमों को ग्राहक बनाकर भेजा। टीमों को भी शहर की विभिन्न दुकानों पर एमआरपी से अधिक दाम पर शराब दी गई, जिसके बाद संबंधित दुकानों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

नई रेट लिस्ट लगाई जाएगी

सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि टीमों को बावड़िया, नावेल्टी चौराहा और मक्सी रोड की दुकानों पर शराब खरीदने के लिए भेजा गया था, जहां अधिक दाम पर शराब बेचने की पुष्टि हुई। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत लाइसेंसी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाता है और उत्तर संतोषजनक नहीं होने पर एक दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड होता है। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों पर नई रेट लिस्ट अगले दो दिनों में लग जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...