Breaking News in Hindi

OMG! मर चुका पुलिस कर्मचारी अचानक हो गया जिंदा, खुशी से झूमा परिवार

लुधियाना: लुधियाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब मरे हुए एक पुलिसकर्मी की नब्ज अचानक चलने लग पड़ी।  फिलहाल परिवार द्वारा तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है और इस घटना के बाद सभी पूरी तरह से हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक ए. एस.आई. राम जी ने बताया कि उनका बेटा मनप्रीत सिंह पुलिसकर्मी है और कचहरी में डिप्टी कोर्ट में तैनात है।  मनप्रीत के हाथ पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद उनके शरीर में इंफैक्शन बढ़ने के कारण परिवार ने उसे 15 सितंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया। राम जी का कहना है कि जब अस्पताल में डॉक्टरों ने मनप्रीत की बाजू पर कोई दवा डाली तो उसमें जलन होने लगी और बाद में बाजू सूज गई। उसकीकी हालत इतनी बिगड़ गई कि अगली सुबह डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया। परिवार के मुताबिक, मनप्रीत को 2 से 3 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। 18 सितंबर को परिजनों ने डॉक्टर से कहा कि अगर बेटे को इलाज नहीं मिल रहा है तो वह उसे रेफर कर दें ताकि वह बेटे को पी.जी.आई. ले जा सके।

इसके आब अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि मनप्रीत की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार और रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम का माहौल छा गया। जब परिवार वाले मनप्रीत की लाश लेने लगे तो अचानक उसकी नब्ज चलने लगी। यह सब देखकर जहां परिवार हैरान रह गया, वहीं उनकी खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। मनप्रीत को तुरंत डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि अब मनप्रीत की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन