Breaking News in Hindi

PM मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री अब्दुलरहमान से की मुलाकात, बोले-‘‘शानदार’ रही बैठक

दोहाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ उनकी बैठक ‘‘शानदार” रही और इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद बुधवार को दोहा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है, इससे पहले वह जून 2016 में कतर आए थे। मोदी ने बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,‘‘ प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक शानदार रहीं। हमारी बातचीत भारत और कतर के बीच मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर केन्द्रित रही।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री और कतर के प्रधानमंत्री के बीच ‘‘सार्थक” बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ दोहा में रचनात्मक बैठक की। व्यापार और निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।” हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री सुल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। कतर के प्रधानमंत्री ने मोदी के सम्मान में रात्रिभोज दिया जिसमें प्रधानमंत्री ने शिरकत की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलकात करेंगे और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। दोहा पहुंचने के बाद मोदी ने पोस्ट किया कि वह एक सार्थक यात्रा के प्रति आशान्वित हैं जो द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करेगी। मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दोहा पहुंचा। कतर की यात्रा सार्थक रहने के प्रति आशान्वित हूं जो भारत-कतर मित्रता को और गहरा करेगी।”

उन्होंने दोहा में प्रवासी भारतीयों का ‘‘असाधारण” स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया। मोदी ने ‘एक्स’ में कहा ‘‘दोहा में असाधारण स्वागत! प्रवासी भारतीयों का आभारी हूं।” प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा कीं जिनमें उनके आगमन पर उत्साहित प्रवासी भारतीयों को मादी का स्वागत करते देखा जा सकता है। मोदी संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा के बाद दोहा पहुंचे जहां उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम, ‘विश्व सरकार शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया और संयुक्त अरब अमीरात के पहले हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....