Breaking News in Hindi

PM मोदी ने हैदराबाद के मल्काजगिरी में किया Road show, उमड़ा जनसैलाब

लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार शाम यहां मल्काजगिरी लोकसभा क्षेत्र में एक रोड शो किया। केसरिया रंग की टोपी पहने प्रधानमंत्री मोदी खुली छत वाले एक वाहन में सवार थे और उन्होंने सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। कुछ लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए इमारतों की छतों पर खड़े दिखे। रोड शो के दौरान ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और मल्काजगिरी से पार्टी के उम्मीदवार ई. राजेंद्र भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री 16 मार्च को नगरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही कहा गया है कि वह 18 मार्च को जगित्याल में एक रैली में हिस्सा लेंगे। चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा दक्षिण राज्यों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2019 के आम चुनावों में तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीट में से चार पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है और उसे उम्मीद है कि इन चुनावों में ज्यादा सीट मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...