Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

PM मोदी से मिलने से पहले रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने किया जबरदस्त भांगड़ा, डांस देख विराट कोहली की छूटी हंसी

बारबाडोस से T20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के कदम अपने देश में पड़ चुके हैं. 4 जुलाई की सुबह 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्पेशल प्लेन लैंड हुआ. होटल पर गाजे-बाजे के साथ फैंस ने भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया. इसके बाद टीम इंडिया एयरपोर्ट से टीम होटल के लिए रवाना हुई, जहां से आगे PM मोदी से मिलने के लिए रवाना हुई. लेकिन, इन सबके बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिसने हिंदुस्तान के क्रिकेट प्रेमियों को गुदगुदाकर रख दिया. ऐसे इसलिए क्योंकि भारतीय फैंस ने सिर्फ अपने चैंपियन सितारों की झलक ही नहीं देखी बल्कि उन्हें ढोल की थाप पर भांगड़ा करते भी देखा.

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के सीनियर कहे जाने वाले स्टार खिलाड़ियों का वही भांगड़ा डांस अब पॉपुलर हो रहा है. PM मोदी से मिलने जाने से पहले जो भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत में ढोल- नगाड़े लगे थे, उनकी थाप पर खुद को थिरकने से रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे भारतीय जीत के नायक खुद को रोक नहीं पाए.

हार्दिक का भांगड़ा देख विराट की छूटी हंसी

वर्ल्ड चैंपियन हार्दिक पंड्या का भांगड़ा डांस, टीम होटल के बाहर का जान पड़ता है. टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट से पहले होटल ITC मौर्या पहुंची, जहां टीम बस से उतरने के बाद खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ. हार्दिक पंड्या ने जब ढोल की आवाज सुनी तो वो उस पर खुद को भांगड़ा करने से रोक नहीं पाए. हार्दिक पंड्या का ये डांस जहां एक तरफ दिल जीत लेने वाला है. हार्दिक पंड्या का डांस देखने के बाद विराट कोहली के चेहरे पर भी खुशी साफ देखने को मिली. उस नजारे को देखने के बाद वो हंसते-मुस्कुराते नजर आए.

रोहित ने भी किया भांगड़ा, टीम होटल में काटा केक

हार्दिक पंड्या की ही तरह टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी भांगड़ा किया. PM मोदी से मिलने के लिए निकलने से पहले रोहित शर्मा ने टीम होटल में बड़ा सा केक भी काका, जिसका मुख्य आकर्षण उस पर बनी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी थी, जो पूरी चॉकलेट की थी.

रोहित एंड कंपनी फिलहाल PM मोदी के आवास पर है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां शाम 5 बजे से उनकी विक्ट्री परेड निकलनी है. टीम के विक्ट्री परेड को लेकर भी मुंबई में तैयारियां जोरों शोरों पर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.