Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

QTV पर फिर एक बार धूम मचाने आ रहा है एक नन्हा भूत

भारत के प्रमुख यूथ हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल क्यू टीवी (QTV) ने दर्शकों के लिए अनोखी और लाजवाब कहानियां पेश करना जारी रखते हुए अपने चर्चित शो ‘भागो भागो भूत आया’ को अपने बाल दर्शकों के लिए फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। चैनल ने यह फैसला अपने पहले लॉन्च के बाद खासकर बच्चों और युवा वर्ग में शो के प्रमुख किरदारों, नन्हे व आदित्य की लोकप्रियता और भारी डिमांड को देखते हुए लिया है। शो को चाहने वाले एक बार फिर एक शरारती भूत के साथ मनोरंजक कॉमेडी का मजा सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध चैनल, क्यू टीवी पर उठा सकेंगे। शो के प्रमुख कलाकारों में हेथ मकवाना (नन्हे) और गौरव शर्मा (आदित्य) के साथ शीर्षा तिवारी, नमन, सुषमा मुरुदकर, कपिल और नीतू पचौरी जैसे अन्य कलाकार शामिल हैं।

एक हॉन्टेड रिसॉर्ट में अलग-अलग मजेदार किरदारों के साथ धूम मचाते एक प्यारे से भूत, ‘नन्हे’ द्वारा मेहमानों के सुकून और मस्ती में बाधा डालते देखना बच्चों के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए बेहद दिलचस्प होने वाला है। आदित्य ने अद्भुत रिसॉर्ट में सभी को अपनी चुलबुली शैतानियों से परेशान करने वाले नन्हे भूत को पकड़ने की ठानी है। लेकिन नन्हे को लगता है कि कई अन्य लोगों की तरह ही आदित्य भी उसे पकड़ने में सफल नहीं होगा। भागने और पकड़ने वाला यह बिल्ली और चूहे का खेल आपके घर में हँसी का माहौल बना देगा और आप अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

कॉमेडी से भरपूर इस शो में आदित्य अद्भुतरिसॉर्ट में काम करता है, जो नन्हे की शातिराना चाल से बचने के चक्कर में खुद ही फँस जाता है। दिलचस्प बात यह है कि पूरे रिसॉर्ट पर सिर्फ आदित्य ही एक अकेला ऐसा व्यक्ति है, जो प्यारे नन्हे को देख, सुन और उससे बात कर सकता है। पूरे शो को इस तरह से प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शक हर एपिसोड के बाद अगले एपिसोड का इंतजार करने पर मजबूर हो जाते हैं। आदित्य और प्यारे नन्हे की लगातार चलने वाली छेड़-छाड़ जादू और मस्ती की दुनिया से भरपूर है।

हालांकि, सवाल यही है कि नन्हे भूत कैसे बना, आदित्य किस परिस्थिति में खुद को फंसा लेता है और कैसे यह सब कुछ हंसी-खुशी के साथ लोगों को टीवी स्क्रीन्स से बांधे रखता है। वहीं, एक बार फिर भागो भागो, भूत आया के रिलॉन्च के साथ क्यू टीवी (QTV) ने अपने दर्शकों की एक लम्बी सूची तैयार की है और उनकी डिमांड को पूरा करने के साथ-साथ अलग तरह की, मनोरंजक कहानियों की पेशकश जारी रखी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.