Breaking News in Hindi

Uco Bank घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 67 जगहों पर मारी रेड

पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक में हुए एक घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई ने महाराष्ट्र और राजस्थान में एक साथ 67 जगहों पर छापा मारा है. ये मामला यूको बैंक में 820 करोड़ रुपए के संदिग्ध आईएमपीएस ट्रांजेक्शन से जुड़ा है. आईएमपीएस, भारतीय रिजर्व बैंक की एक इंस्टैंट ऑनलाइन पेमेंट सर्विस है.

दरअसल यूको बैंक के अलग-अलग अकाउंट से करीब 820 करोड़ रुपए के संदिग्ध आईएमपीएस ट्रांजेक्शन हुए हैं. इस घटनाक्रम को लेकर यूको बैंक ने सीबीआई में 21 नवंबर 2023 को शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी और आज इस मामले में छापामार कार्रवाई की है.

ऐसे दिया गया घोटाले को अंजाम

यूको बैंक में ये संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन 10 नवंबर 2023 से 13 नवंबर 2023 के बीच हुए. शिकायत के मुताबिक 7 प्राइवेट बैंक्स के 14,600 एकाउंट होल्डर्स ने गलत तरीके से यूको बैंक के 41,000 एकाउंट होल्डर्स के अकाउंट्स में IMPS ट्रांजेक्शन किए. इस मामले में मूल खातों से कोई पैसा डेबिट नहीं हुआ लेकिन यूको बैंक के 41,000 अकाउंट्स में कुल 820 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए. इसमें से अधिकतर अकाउंट होल्डर्स ने अलग-अलग बैंकिंग चैनल्स के जरिए बैंक से पैसे निकालकर बहुत फायदा उठाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक?