Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.10वीं में कुल 89.55 फीसदी और 12वीं में कुल 82.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. 10वीं में कुल 93.40 % लड़कियां पास हुए हैं. वहीं 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 88.42 फीसदी दर्ज किया गया है. 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल लड़कियां और लड़के यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें रोल नंबर के जरिए मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

12वीं में कितने लड़के हुए पास?

यूपी बोर्ड इंटर परीक्षा में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.42 है, जो लड़कों की तुलना में 10.64 प्रतिशत अधिक है. वहीं 12वीं में कुल 77.78 फीसदी लड़के पास हुए हैं. इंटरमीडिएट के छात्र कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.

10वीं में कितने लड़के हुए पास?

इस बार 10वीं में भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अधिक रहा. हाईस्कूल में कुलफीसदी लड़कियां पास हुई हैं. वहीं लड़कों का रिजल्ट86.05 प्रतिशत रहा. मैट्रिक की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक राज्य भर में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.