Breaking News in Hindi

UP से नाबालिग प्रेमिका को भगाकर लाए युवक ने MP में रिक्शा चालक को मारी गोली, किराया मांगने पर हुआ विवाद

सतना: यूपी से नाबालिग प्रेमिका को मध्यप्रदेश के सतना में भगाकर लाए युवक ने मामूली विवाद के चलते ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। इतना ही नहीं युवक ने पास आ रहे लोगों को भी पिस्टल के दम पर डराया धमकाया। घटना में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोली मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश के बनारस से नाबालिग प्रेमिका को भगाकर लाए कैफ ने ई रिक्शा चालक रज्जाक के पैर में पिस्टल से गोली मार दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद की है। उसने वाहन को रोकने की भी कोशिश की। लेकिन लोगों को आते देख दोनों भाग जाते हैं और पूरी रात झाड़ियों में छिपे रहे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और दोनों को सुबह करीब साढ़े 4 गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल भी जब्त की है। लड़की की उम्र 15 और युवक की 18 साल है।

गोली लगने से घायल रज्जाक ने पुलिस को बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ आरोपी युवक कटनी जाने के लिए उसके रिक्शे में सवार हुआ था। नजीराबाद पहुंचकर जब आरोपी युवक रिक्शे से उतरकर जाने लगा, तो उससे उसने पैसों की मांग की। इस पर आरोपी युवक ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...