Breaking News in Hindi

World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे PM मोदी और ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी सीएम मार्ल्स

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। मोदी और मार्ल्स के देर शाम स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और गुजरात के भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सीआर पाटिल ने शाम को हवाई अड्डे पहुंचने पर मोदी का स्वागत किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार कुछ देर बाद मार्ल्स भी हवाई अड्डे पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पटेल ने उनका स्वागत किया।

बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 240 रन बनाए है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं। भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। 20 साल पहले दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल 2003 में भी खेला गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...