Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

अक्षय तृतीया पर घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा!

हिन्दू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाएगा. इस दिन धन की देवी माता मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप घर के मुख्य दरवाजे पर आम और अशोक के पत्तों का तोरण यानि बंधनवार बांध सकते हैं. घर के मेन दरवाजे पर बंधनवार बांधना मां लक्ष्मी के स्वागतका प्रतीक होता है और ऐसे घर के लोगों पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती हैं और जीवन किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं होता है.

अक्षय तृतीया के दिन अगर आप कुछ आसान से उपाय करते हैं, तो आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इससे आपके जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं. इस साल अक्षय तृतीया तिथि का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:35 मिनट से लेकर दोपहर 12:15 मिनट तक रहेगा.

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आप अक्षय तृतीया के दिन आम या अशोक के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मेन गेट पर बांध दें. ऐसी मान्यता है कि इससे लोगों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है. इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है. जिससे लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.

आम के पत्तों का तोरण

हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया के मौके पर घर के बाहर वृक्ष की पत्तियों से बने तोरण लगाना शुभ माना गया है. इसके लिए आप आम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आम के पत्तों को शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है. आप दरवाजे के बराबर एक लंबा धागा लें और सुई की मदद से आम के पत्तों को माला की तरह या टांका लगाने की तरह पिरोते जाएं. आप चाहें तो इसमें बीच-बीच में गेंदा के फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अशोक के पत्ते से बंधनवार

अशोक के पत्तों का बंधनवार भी काफी शुभ माना जाता है. आप घर से मुख्य द्वार पर इन्हें तोरण के रूप में लटका सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. आप थोड़े अशोक के पत्ते तोड़ लें और पत्तों को ऊपर की ओर से किसी धागे में बंधनते जाएं. आपको इसे लड़ी की तरह पिरोते जाना है. इसे आप दरवाजे पर लटका दें. ये दिखने में सुंदर लगता है और इससे घर की सुंदरता भी बढ़ जाती है.

तिजोरी में रखें ये चीज

लाइफ में तरक्की पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन यह उपाय करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इस दिन आप सोने के आभूषण या सिक्का खरीद सकते हैं और उसे उत्तर दिशा की ओर रख दें. इसके बाद दूसरे दिन इसे उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहती है और आपकी तरक्की के द्वारा खुलते हैं. इसके अलावा जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.