Breaking News in Hindi

आगर जिले की सुसनेर पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब, कंटेनर जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार…

आगर मालवा। मध्य प्रदेश की आगर मालवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब जब्त की है। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सुसनेर पुलिस ने एक कंटेनर भी जप्त किया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है और यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी। इसके बाद सुसनेर पुलिस ने सुसनेर रोड़ पर नाकाबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया। जब पुलिस ने कंटेनर की चेकिंग की तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इस शराब की कीमत 1 करोड रुपए से ज्यादा है।

जब पुलिस ने कंटेनर चालक से शराब के विक्रय और परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया ,इसके बाद पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....