Breaking News in Hindi

इंदौर में केमिकल और दवा फैक्ट्रियों की जांच जारी, जिला प्रशासन की टीम ने पकड़ा डेड स्टॉक

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिला प्रशासन,पुलिस और नगर निगम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए केमिकल और दवा फैक्ट्रियों पर जांच की कार्रवाई की जा रही है,इसके साथ ही यहां मौजूद स्टॉक और सुरक्षा मापदंडों को भी देखा जा रहा है,जांच के दौरान एक जगह पर गड़बड़ी भी देखने को मिली है। पोलो ग्राउंड स्थित सैनोफार्मा में अफीम और मॉर्फिन जैसे नशीले पदार्थ को जब्त किया गया है। अफीम और मॉर्फिन का स्टॉक लगभग डेढ़ से 2 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है।

यहां डेड स्टॉक भी मिला है जो की काफी घातक है। कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की सर्चिंग जारी है वहीं एक जगह डेड स्टॉक बरामद हुआ है, जो नहीं होना चाहिए आपको बता दें इंदौर में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए लगातार सर्चिंग जारी रहेगी उम्मीद है की प्रशासन की सख्ती के बाद शहर में ड्रग्स माफियाओं पर लगाम लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...