Breaking News in Hindi

इंदौर में खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, बस स्टैंड पर पकड़ा मिलावटी मावा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मिलावट के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है, ग्वालियर से आए एक हजार  किलो मावा और मिठाई को इंदौर के पालदा स्थित तीन इमली बस स्टैंड पर खाद्य विभाग ने पकड़ा है, इस मावा को इंदौर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने की कोशिश थी। इंदौर खाद्य विभाग के द्वारा त्योहारों को देखते हुए मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दौर लगातार जारी है। जहां पूर्व में खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सौंफ और मिलावटी घी बनाने वालों पर सैंपलिंग की कार्रवाई की थी।

 इस पूरे मामले को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन इमली बस स्टैंड पर बस से आया एक हजार किलो मावा और मिठाई जब्त की है यह मावा ग्वालियर से इंदौर लाया गया था, जिसे इंदौर के आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसके साथ ही खाद्य विभाग ने बस से टैक्सी में ले जा रहे रिक्शा चालक को भी मावे के साथ पकड़ा है। पकड़े गए मावा और मिठाई की कीमत तीन से चार लाख रुपए बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन