Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

इटली के लिए रवाना हुआ अंबानी परिवार, कल से शुरू होगा ग्रैंड प्री-वेडिंग बैश

एशिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर ग्रैंड फंक्शन होने जा रहा है. इस ग्रैंड फंक्शन में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी का परिवार इटली के लिए रवाना हो चुका है. इस बार अंबानी परिवार क्रूज पर इस फंक्शन को होस्ट करने जा रहा, जो 28 मई से 30 मई तक चलेगा. ग्रैंड प्री-वेडिंग बैश में नेशनल-इंटरनेशनल कई हस्तियां शामिल होंगी. वहीं, खबर है कि इस बार फंक्शन में इंटरनेशनल स्टार शकीरा भी आ सकती हैं.

करोड़ों रुपए होंगे खर्च

यूं तो राधिका और अनंत 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन उससे पहले होने वाले उनके प्री-वेडिंग ही खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी परिवार ने जामनगर में हुए तीन दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में 1,259 करोड़ रुपये खर्च किए थे. वहीं, अब क्रूज पर होने वाली पार्टी में भी करोड़ों रुपये खर्च होंगे. प्री-वेडिंग फंक्शन जिस क्रूज पर होने जा रहे हैं उसका नाम सेलिब्रिटी एसेंट है, जो माल्टा में बना है.

800 गेस्ट होंगे शामिल

लग्जरी क्रूज पर 5 स्टार होटल वाली सारी सुविधाएं हैं और ऐसे में ये पानी पर तैरता हुआ एक आलीशान रिसोर्ट है. जिसे दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था. इस क्रूज की कैपेसिटी 3 हजार से भी ज्यादा लोगों की है, लेकिन फंक्शन में 800 मेहमान और 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ ही शामिल होगा. ​

स्पेस थीम पर बेस्ड

प्री-वेडिंग क्रूज़ का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि पूरा सेलिब्रेशन अंतरिक्ष-थीम पर बेस्ड होगा. इसे ध्यान में रखते हुए, राधिका मर्चेंट एक एक्सक्वीसीट कस्टम-मेड ग्रेस लिंग कॉउचर पीस पहनेंगी जो, 3D-नक्काशीदार है और एयरोस्पेस एल्यूमिनियम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है. यह टुकड़ा गैलेक्टिक राजकुमारी की कॉन्सेप्ट से प्रेरित है. हाल ही में उनके आउटफिट की कुछ तस्वीरें इंस्टेंट बॉलीवुड ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं.

काफी स्पेशल होगा मेन्यू

मीडिया की जो रिपोर्ट्स सामने आयीं हैं उनसे पता चल रहा है कि अंबानी अपने गेस्ट्स को लजीज डिश परोसने वाले हैं ठीक वैसी ही जैसे जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में पारसी, थाई, मैक्सिकन और जापानी व्यंजनों सहित एक एक्सटेंसिव मेन्यू शामिल था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.