Breaking News in Hindi

इसलिए देता हूं गाली’, माचिस जला महिला को लगाई आग; तमाचा मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शख्स महिला को गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. साथ ही महिला को जिंदा जलाने का प्रयास भी किया है. यह घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई. ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी शख्स पहले माचिस की तीली से सिगरेट जलाता है. इसके बाद महिला को गाली देते हुए जलती हुई माचिस की तीली उसके ऊपर फेंक देता है. यह देख महिला जोर से चिल्ला पड़ती है. किसी तरह वह अपनी जान बचाती है. साथ ही आरोपी शख्स कहता है कि वह यादव है. इसलिए गाली देता है.

महिला के गाल पर तमाचा मारकर हुआ फरार

यह पूरा मामला लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र का है. घटना 18 मार्च की रात लगभग 10 बजे की है. जहां न्यू गरौड़ा की रहने वाली महिला के साथ पास के ही रहने वाले गोलू उर्फ रमेश ने गाली गलौज की. साथ ही उसके संग मारपीट भी की. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पहले गोलू ने उधार माचिस मांगी. इसके बाद उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा. माचिस से सिगरेट जलाने के बाद उसने जलती हुई तीली उसके ऊपर फेंक दी. महिला के गाल पर तमाचा मारकर भाग गया.

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आरोपी शख्स गोलू के खिलाफ 354, 504, 506 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी शख्स एक महिला को गाली देता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह अपने आप को ये कहता दिखाई दे रहा है कि यादव है, इसलिए गाली देता हूं. चाहे डीएम को फोन कर लो, इसके बाद महिला दुकानदार को तमाचा मारकर फरार हो जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....