Breaking News in Hindi

कांग्रेस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीखा हमला, कहा- जब चुनाव हार जाती है तभी वह ईवीएम पर संदेह जताती है

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सबसे पुराना दल केवल तभी ईवीएम का मुद्दा उठाता है जब वह चुनावी मुकाबला हार जाता है।

सिंह ने सवाल किया कि अतीत में जब कांग्रेस ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की शुरुआत की, तब सिंह ने यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सिंह ने कहा कि वह 400 लोगों से नामांकन करवाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि चुनाव मतपत्रों के जरिए हो। सिंह ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह प्रकट करते हुए चुनाव कराने में मतपत्रों को फिर लाने की मांग कर रहे हैं।

सिंधिया ने सिंह की मांग के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘उन्हें हर चीज से दिक्कत है। जब कांग्रेस ने ईवीएम की शुरुआत की तब सिंह ने यह प्रश्न क्यों नहीं खड़ा किया? वह 10-15 सालों से ईवीएम पर प्रश्न उठा रहे हैं। जब कांग्रेस (चुनाव) जीत जाती है तो वह कोई प्रश्न नहीं उठाती है लेकिन जब वह हार जाती है तो बहुत संदेह प्रकट किया जाता है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर की गई राहुल गांधी की पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने भ्रष्टाचार के बारे में बोलने के कांग्रेस के नैतिक अधिकार पर प्रश्न खड़ा किया। एक दिन पहले, गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हैं लेकिन वह असम से महाराष्ट्र तक ‘‘भ्रष्टाचार की फ्रैंचाइजी” वितरित करते हैं। इसपर सिंधिया ने कहा, ‘‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....