Breaking News in Hindi

कांग्रेस से बोले आचार्य प्रमोद- 6 साल नहीं भगवान राम की तरह 14 साल के लिए निकालो

कांग्रेस से 6 साल के लिए निकाले गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी पर कई सवाल दागे. साथ साथ कहा कि उन्हें 6 साल के लिए ही क्यों निकाला गया है, भगवान राम की तरह 14 साल के लिए निकालना चाहिए था. आचार्य प्रमोद ने कहा कि एक चिट्ठी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से 6 साल के लिए हटाया जा रहा है. मुझे बताया जाना चाहिए कि ऐसी कौनसी गतिविधियां थीं और उन्हें कब पता चला?

आचार्य प्रमोद ने पूछा कि क्या अयोध्या जाना पार्टी विरोधी कार्य है, क्या भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पार्टी विरोधी है, क्या प्रधानमंत्री मोदी से मिलना पार्टी विरोधी है और क्या कल्कि धाम का बनना पार्टी विरोधी है? मेरी मांग है कि इन सवालों के जवाब मुझे दिए जाएं.

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के कई फैसलों से सहमत नहीं था, जिसमें 370 हटाने का विरोध करना, 3 तलाक का विरोध शामिल है. इसके अलावा नए संसद के उद्घाटन के समय भी मैंने कहा था कि संसद का उद्घाटन भारत का प्रधानमंत्री नहीं करेगा तो कौन करेगा? कई बार पार्टी ने मुझे अपमानित किया है, लेकिन मैं राजीव गांधी से किया वादा निभाता रहा हूं.

राहुल गांधी पर बोला आचार्य प्रमोद ने हमला

आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि एक आदमी अपने परिवार के साथ-साथ सुख-दुःख में खड़े आदमी का सम्मान करना नहीं जनता. जो अपनी मां-बहन का सम्मान नहीं कर सकता वो देश का सम्मान कैसे करेगा. जो व्यक्ति पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की इज्जत नहीं करता तो मुझे अपमानित करना कौन बड़ी बात है.

प्रमोद कृष्णम ने पूछा, क्या कांग्रेस में वो लोग रहेंगे जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करेंगे? सनातन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता. मै आज मुक्त हुआ हूं. कल्कि धाम का उद्घाटन 19 फरवरी को हो रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं. लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष होना बहुत जरूरी है, लेकिन विपक्ष का मतलब ये नहीं की तुम सही को भी गलत ठहराने लगो. विपक्ष मोदी से नफरत करते-करते भारत से करने लगा है.

पीएम मोदी के साथ खड़ा रहूंगा- आचार्य प्रमोद

उन्होंने कहा कि भारत को और मजबूत व विश्वगुरु बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़ा रहूंगा. देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी जो मोदी जी ने पूरी की है. मैं सीए योगी का भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने भी निमंत्रण स्वीकार किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप