Breaking News in Hindi

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की पिक्चर ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पार्ट 2 बनने जा रहा?

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. इस साल उनकी 2 पिक्चर आने वाली है. इसमें ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ शामिल है. इसके अलावा उनके खाते में कई फिल्में हैं. हाल ही में विशाल भारद्वाज के साथ उन्हें नई पिक्चर मिली है. जहां कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर छाए हैं, तो वहीं कियारा आडवाणी के पास साउथ और बॉलीवुड को मिलाकर कई फिल्में हैं. जिसपर लगातार अपडेट्स मिलते रहते हैं. दोनों की बीते साल एक फिल्म आई थी. जो है- सत्यप्रेम की कहानी. फिल्म ने दुनियाभर से 117 करोड़ का कारोबार किया था. अब इसपर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

‘सत्यप्रेम की कथा’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट मिल गया है.

‘सत्यप्रेम की कथा’ के पार्ट 2 पर बड़ा हिंट

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ‘सत्यप्रेम की कथा’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे पीटे थे. हालांकि, इससे पहले शरीन कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ चुकी हैं. इसमें बियॉन्ड द क्लाउड्स (2017) और यामी गौतम की ‘लॉस्ट’ (2023) भी शामिल है, जिसे अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया था. पिंकविला की हाल ही में एक रिपोर्ट आई है. इसके मुताबिक, ‘सत्यप्रेम की कथा’ की डायरेक्टर ने कहा कि, वो आगे भी रोमांटिक फिल्म्स बनाना चाहते हैं. हमारी पाइपलाइन कई रोमांटिक स्क्रिप्ट्स हैं. इसका सही टाइम पर ऐलान किया जाएगा.

वहीं ‘सत्याप्रेम की कथा 2’ के सवाल पर हंसते हुए शरीन मंत्री केडिया ने कहा कि, इसके स्कोप है. लेकिन अभी हमारे पास इसके पार्ट 2 को लेकर कोई खास आइडिया नहीं है. लेकिन ऐसी उम्मीद है कि, वो आइडिया मिलने के बाद इसे बनाने पर विचार कर सकते हैं. लेकिन अगर इसका ऐलान इस साल के आखिर तक भी होता है. तो अगले साल तक नहीं आ पाएगी. इसकी वजह है- कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी. जो अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. मेकर्स को अगले साल की फिल्म्स के लिए डेट्स दे चुके हैं. लेकिन फैन्स इस खबर को सुनने के बाद खुश हो गए हैं. दरअसल इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....