Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

किचन की हल्दी इन हेल्थ प्रॉब्लम से दिला सकती है छुटकारा, जानें इसके नुस्खे

सब्जियों में रंग लाने के लिए हर घर में हल्दी का इस्तेमाल तो किया ही जाता है, इसके अलावा पूजा-पाठ के कामों में भी हल्दी इस्तेमाल होती है. त्वचा की रंगत निखारने से लेकर हल्दी आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद रहती है और कई समस्याओं से निजात दिला सकती है. न्यूट्रिएंट्स की बात करें तो हल्दी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर, पोटैशियम (अच्छी मात्रा में), विटामिन सी, आयरनस विटामिन बी6 और करक्यूमिन नाम का कंपाउंड होता है. इसलिए भले ही हल्दी हर घर में यूज होने वाला आम मसाला है, लेकिन गुणों की वजह से यह बहुत काम की है.

हल्दी का इस्तेमाल अगर सही से किया जाए तो ये न सिर्फ खाने की रंगत को बढ़िया बनाती है, बल्कि ये सेहत संबंधि समस्याओं से भी राहत दिला सकती है, इसलिए दादी-नानी बहुत पहले से नुस्खों में भी इसका इस्तेमाल करती आ रही हैं. तो चलिए जान लेते हैं हल्दी के नुस्खे.

बार-बार बीमार पड़ने से बचाएगी हल्दी

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, इसलिए रोजाना रात को गुनगुने दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर बच्चों से बड़ो तक को पीना चाहिए. इससे बदलते मौसम में वायरल समस्याओं से भी बचा जा सकता है और नींद में भी सुधार होता है जिससे आप स्ट्रेस से बचे रहते हैं. हल्दी का दूध मांसपेशियों में होने वाले दर्द और अकड़न से भी राहत दिलाता है.

घाव भरने में भी सहायक है हल्दी

घर में काम करते वक्त या बच्चों को खेलते वक्त थोड़ी बहुत खरोंच या फिर कट लग जाता है, ऐसे में तुरंत उपचार के लिए हल्दी काफी काम आती है. हल्दी लगाने से घाव को भरने में मदद मिलती है और सूजन भी कम होती है.

गुम चोट के दर्द और सूजन से आराम दिलाती है हल्दी

अगर किसी के गुम चोट (अंदरूनी चोट लगान, मांसपेशियों के ऊतकों में खिंचाव आदि) लग जाए और सूजन हो गई है साथ में काफी ज्यादा दर्द है तो ऐसे में सरसों के तेल में हल्दी डालकर पका लें. इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर गुनगुना लगाएं और किसी सूती कपड़े से पट्टी बांध दें. इस तरह से दो से तीन दिन में भी काफी राहत मिलती है.

दांतों की समस्या से निजात दिलाएगी हल्दी

मसूड़ों में सूजन, दर्द से लेकर दांतों में होने वाले पीलेपन और पायरिया के लक्षणों से भी हल्दी निजात दिला सकती है. इसके लिए हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें और रोजाना सुबह व शाम के वक्त इससे अपने मसूड़ों और दांतों की मसाज करें. इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलता है. इस तरह से गुणकारी हल्दी काफी काम की होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.