Breaking News in Hindi

किसान शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा

पटियाला जिले की पातड़ा तहसील में पंजाब-हरियाणा की सीमा पर 21 फरवरी 2024 को सिर में गोली लगने के कारण शहीद हुए 22 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के शव का पोस्टमार्टम चाहे 29 फरवरी की रात को कर दिया था पर उसकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अब सामने आई है।

रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई है कि शुभकरण की मौत का कारण रबर की गोली नहीं था क्योंकि उसके सिर से कई छर्रे मिले है जबकि रबर की गोली में यह नहीं होते। सूत्रों अनुसार शुभकरण के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण गन इंजरी दर्शाया गया है। रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके सिर में मिले छर्रे मेटल के है। रिपोर्ट यह भी दर्शती है कि मौत मौके पर ही हो गई थी। बता दें कि राजिंद्रा अस्पताल द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट छर्र सहित स्थानिय पुलिस को सौंप दी गई है। यह छर्रे आखिर किस हथियार के है, इस संबंधित स्थिति स्पष्ट करने का अधिकार अब पुलिस का है। ऐसी सामग्री को जांच के लिए फिल्लौर अकाडमी या मुंबई स्थित लैब में भेजा जाता है। इन छर्रों के डायामीटर का पता लगने पर ही आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट होगा कि उक्त छर्रे किस गन के हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...