Breaking News in Hindi

कैसे हुई नोएडा के वाटर पार्क में नहाते समय युवक की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के जीआईपी मॉल के वाटर पार्क में नहाने आए एक युवक की मौत हो गई थी. इस घटना ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. 25 वर्षीय धनंजय महेश्वरी की मौत रविवार को हुई थी. वह दिल्ली के शिवाजी रोड एक्सटेंशन का रहने वाला था. वाटर पार्क में नहाते समय युवक की मौत पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं. मृतक के परिजनों ने सीधे तौर पर वाटर पार्क के प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं. मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का शुरुआती कारण हार्ट फेल्योर बताया गया है. डॉक्टरों की टीम ने कहा कि हृदय गति के अधिक बढ़ने से हार्ट फेल हो गया और उसकी जान चली गई. मृतक के पिता ने वाटर पार्क के प्रबंधन के खिलाफ सेक्टर 39 के पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है.

मृतक के पिता ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर खड़े किए सवाल

इसमें मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि वाटर पार्ट के अधिकारियों ने बेटे को सही समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी. साथ ही आरोप लगाया कि जिस एबुंलेंस से बेटे को अस्पताल भेजा गया उसमें ऑक्सीजन की सुविधा भी नहीं थी. पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

स्लाइड से नीचे आते ही असहज महसूस कर रहा था धनंजय

धनंजय के साथ वाटर पार्क में उनके साथ 4 दोस्त नहाने गए थे. उन्होंने घटना को याद करते हुए बताया कि वाटर पार्क कीस्लाइड से नीचे आने के बाद धनंजय ने उन्हें बताया कि वह असहज महसूस कर रहा था. उसे थोड़ी देर आराम करने के लिए कहा गया. उसके बाद दोस्त लोग वाटर पार्क में मस्ती करने लगे. जब दोस्त वापस आए तो धनंजय फिर भी असहज महसूस कर रहा था. तब उसके दोस्त उसे प्राइवेट एबुंलेंस से हॉस्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जब ह्रदय की मांसपेशियों हो जाती हैं कमजोर

युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गाजियाबाद के मैक्स सुपर स्पेशिलटी के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी के डॉक्टर धीरज शर्मा ने कहा कि हृदय गति के बढ़ने को कमजोर दिल भी कहा जाता है. जब हृदय की मांसपेशियां कमजोर होती हैं तो अचानक रक्त पंप करना बंद कर देती हैं. इस अवस्था में जान जाने का खतरा ज्यादा रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...