Breaking News in Hindi

गौतम गंभीर ही बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, इस शर्त पर तैयार जानिए कब तक BCCI कर सकती है आधिकारिक ऐलान?

टीम इंडिया का नया हेड कोच कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब बहुत जल्द सामने आने वाला है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर का नया हेड कोच चुना जाना तय है. बस उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. खबर है कि इस महीने के आखिर तक गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. गौतम गंभीर टीम इंडिया में नए हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे.

गौतम गंभीर के कोच बनने की आधिकारिक घोषणा कब तक की जाएगी, इस बारे में आधिकारिक ऐलान T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के सफर पर टिका है. 28 जून तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सफर के थमते ही नए हेड कोच का ऐलान भी कर दिए जाने की संभावना है.

गंभीर बनेंगे कोच, खुद चुनेंगे सपोर्ट स्टाफ!

टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर ने एक शर्त भी रखी है, जिसे BCCI ने मान लिया है. ये शर्त हालांकि हरेक कोच की होती है कि वो सपोर्ट स्टाफ अपनी पसंद का रखेगा. इसलिए इस मांग पर गंभीर और BCCI के बीच भी सहमति बन गई है.

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो रहा है, जिसके बाद गंभीर टीम के हेड कोच की कमान संभालते दिखेंगे. राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम के सपोर्ट स्टाफ में बैटिंग कोच विक्रम राठौर के अलावा बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का नाम था. अब गौतम गंभीर चाहें तो इन्हें अपनी कोचिंग में भी सपोर्ट स्टाफ में बनाए रख सकते हैं या फिर हटा भी सकते हैं.

बैटिंग कोच विक्रम राठौर रवि शास्त्री के वक्त से ही टीम इंडिया से जुड़े हैं. राहुल द्रविड़ ने कोच बनने के बाद उन्हें नहीं हटाया था. लेकिन, वो बतौर बॉलिंग और फील्डिंग कोच पारस महाम्ब्रे और टी. दिलीप को लेकर आए थे.

गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया में क्या होगा?

फिलहाल, तो सभी को टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर के नाम के आधिकारिक ऐलान का इंतजार होगा. एक बार जब ये होगा तो फिर उसके बाद टीम के खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ तक कई सारे बदलाव देखने मिल सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....