Breaking News in Hindi

चाकूबाजों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, इलाके में निकाला जुलूस

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में चोरी की नियत से घुसे बदमाशों द्वारा कुछ लोगों को चाक़ू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ़्तार कर वारदात वाले इलाके में जुलूस निकाला ताकि लोगों के दिल में पुलिस सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ सके और बदमाशों की दहशत निकल जाए।

पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की चोइथराम मंडी का है। जहां पिछले दिनों चार युवक चोरी की नियत से घुसे थे तभी ट्रक ड्राइवर ने इन को भांप लिया था जिसके बाद मौके से कुछ युवक फरार हो गए। वहीं एक युवक ने मौके पर 2 लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था जिसके बाद आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीं मौका ए वारदात पर ले जाकर तफ्तीश की गई और इनका जुलूस भी निकाला। वहीं बदमाश कान पकड़कर माफी भी मांगते दिखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास