Breaking News in Hindi

छत्तीसगढ़: ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, दूल्हा दुल्हन समेत पांच की मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में आज ट्रक एवं कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा का एक परिवार शादी कर वापस शिवरी नारायण लौट रहा था। जिस कार पर दूल्हा दुल्हन और परिवार के लोग सवार थे उसकी ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग भी लग गई।

कार में सवार चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल दूल्हे को निकाल कर पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार में चार शव अभी फंसे हुए है, जिन्हें पुलिस निकालने का प्रयास कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....