Breaking News in Hindi

छात्र का यौन शोषण करने वाले शिक्षक ने डिलीट किया मोबाइल डाटा, साइबर सेल भेजा गया मोबाइल

 भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में 10वीं के छात्र के साथ यौन शोषण मामलें में पुलिस ने रविवार को स्कूल पहुंचकर वीडियोग्राफी करवाई। साथ ही पीड़ित नाबालिग के कथन भी करवा। सोमवार को इस मामले में स्कूल के अन्य शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। वहीं आरोपित शिक्षक के पास से मिले मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन से आरोपी ने सारा डाटा डिलीट कर दिया था, जिसकी वजह से मोबाइल फोन को साइबर सेल भेजा गया है। बता दें आरोपित शिक्षक रितेश नाबालिग छात्र से बीते एक साल से यौन शोषण कर रहा था। छात्र पढ़ाई में कमजोर है और वह इसी बात का फायदा उठाकर उसे परीक्षा में पास करने का लालच देकर शोषण करता था।

भोपाल:ऐशबाग इलाके में चार वर्षीय बच्ची से स्कूल वैन ड्राइवर द्वारा बैड टच मामले में रविवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) नें बच्ची की काउंसलिंग की। बाल संरक्षण आयोग की काउंसलिंग के दौरान भी बच्ची घटना से संबंधित कुछ खास नहीं बता पाई।

काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने कई लोगों के नाम लिए। यहां तक कि उसने डेढ़ साल के एक बच्चे तक का भी नाम ले लिया। बच्ची के बदलते बयानों के बाद उसके अभिभावकों ने भी एफआइआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि शनिवार को चार वर्षीय मासूम ने स्कूल से घर पहुंचने पर अपनी मां से बैड टच की शिकायत की थी। इसके बाद जब पुलिस से पूछताछ में कुछ बता नहीं सकी थी, जिसके बाद रविवार को उसकी सीडब्ल्यूसी द्वारा काउंसलिंग की जानी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....