Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

छिंदवाड़ा में किसान न्याय यात्रा के दौरान कमल नाथ के सामने समर्थकों का हंगामा, बहस के बाद जमकर मारपीट

 छिंदवाड़ा । छिंदवाड़ा के शिकारपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी की बैठक के दौरान परसिया विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष आपस में भिड़ गए। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ के सामने कांग्रेस के दो बड़े नेता आपस में भिड़ गए। आलम यह था कि बहस के दौरान ही मारपीट की नौबत आ गई।

परासिया विधायक ने संजय पुन्हार के मंच पर बैठने पर आपत्ति उठाई

बताया जा रहा है कि परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि मंच में बैठे हुए थे इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार भी मंच पर उनके पास आकर बैठ गए। परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार के मंच पर बैठने पर आपत्ति उठाई।

दोनों नेताओं में बहस शुरू, बहस मारपीट में तब्दील हो गई

परासिया विधायक ने कहा कि पुन्हार भाजपा में शामिल होने जा रहे थे। कांग्रेस को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। इसके बाद दोनों नेताओं में बहस शुरू हो गई।, जिसके बाद यह बहस मारपीट में तब्दील हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक विधायक सोहन वाल्मीकि और उनके समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार की जमकर पिटाई कर दी। तत्काल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दोनों नेताओं को बंगले के अंदर बुलाया और समझाइश दी। जिसके बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दशहरा मैदान में किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

नकुल नाथ खुद ट्रैक्टर चलाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे

कमल नाथ ने कहा कि अप्रैल 2023 में मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की मौजूदगी में रीवा के पंचायती राज सम्मेलन में यह घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में किसानों की आमदनी दोगुना कर दी गई है। जबकि मार्च 2022 में केंद्रीय संसदीय समिति ने यह रिपोर्ट लोकसभा में दी कि मप्र एक ऐसा प्रांत हैं, जिसमें किसानों की आमदनी 2015-16 की तुलना में 9740 रुपये से घटकर 8339 प्रतिमाह प्रति परिवार रह गई है। किसान न्याय यात्रा में पूर्व सांसद नकुल नाथ खुद ट्रैक्टर चलाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई

छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किसान न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस किसान यात्रा में छिंदवाड़ा जिले के अलग-अलग गांव से किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। पूर्व सीएम कमल नाथ ने कहा कि हमने किसान न्याय यात्रा की शुरुआत की है किसान पूरे प्रदेश में दुखी है प्रदेश की न्याय व्यवस्था चौपट है भाजपा की सरकार में लगातार ठगा जा रहा है किसानों के साथ न्याय हो इसलिए कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए न्याय यात्रा निकाल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.