Breaking News in Hindi

महिला क्रिकेट में स्वर्ण की उम्मीद सोमवार को होगा भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल

हांग्जो (चीन)। एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में महिला क्रिकेट में भारत को गोल्ड मिलने की उम्मीद है। महिला क्रिकेट टी-20 के फाइनल में सोमवार को टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा। रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को आसानी से हरा दिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के सामने बेबस नजर आई।

IND vs BAN Asian Games Women Cricket

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स (Asian Games 2023) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टी-20 ओवर के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंद कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत का एक और पदक पक्का हो गया है।

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी की। मध्य प्रदेश के शहडोल की पूजा वस्त्रकार ने 4 ओवर में 17 देकर 4 विकेट लिए।

भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में महज 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने 70 गेंद शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन बनाए। श्रीलंका ने 4 विकेट खोलकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल सोमवार को सुबह 11.30 बजे से होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....