Breaking News in Hindi

जनवरी में वाहन खरीदने के कई शुभ योग, नोट कर लें तारीख

शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से मालिक को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जनवरी में 7, 14, 15, 17, 21, 22,24,25, 26 और 31 तारीख खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ है।

धर्म डेस्क, इंदौर। क्या आप नए साल में वाहन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं। गाड़ी खरीदना एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए खरीदारी शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। यह निर्णय आप और आपके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से सफलता के मार्ग प्रशस्त होते है। आइए जानते हैं जनवरी 2024 में गाड़ी खरीदने के शुभ मुहूर्त कब है।

क्यों शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना चाहिए?

शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से मालिक को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नए साल में कार खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त देख सकते हैं। हम आपके लिए पंचांग के अनुसार वाहन खरीद शुभ मुहूर्त लेकर आए हैं। जनवरी में 7, 14, 15, 17, 21, 22,24,25, 26 और 31 तारीख खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ है।

जनवरी 2024 में वाहन खरीद शुभ मुहूर्त

7 जनवरी 2024, शुभ मुहूर्त रात्रि 10.08 मिनट से 8 जनवरी रात 12.46 बजे तक, अनुराधा नक्षत्र

14 जनवरी 2024, शुभ मुहूर्त सुबह 07.15 मिनट से सुबह 07.59 बजे तक, धनिष्ठा नक्षत्र

15 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त सुबह 07.15 मिनट से सुबह 08.07 बजे तक, पूर्व भाद्रपद और शतभिषा नक्षत्र

17 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त रात 10.06 मिनट से 18 जनवरी तड़के सुबह 03.33 बजे तक, रेवती नक्षत्र

21 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त सुबह 07.14 मिनट से शाम 07.26 बजे तक, रोहिणी नक्षत्र

22 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त शाम 07.51 मिनट से 23 जनवरी दोपहर 04.58 बजे तक, मृगशिरा नक्षत्र

24 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त रात्रि 09.49 मिनट से 25 जनवरी सुबह 07.13 बजे तक, पुनर्वसु नक्षत्र

25 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त सुबह 07.13 मिनट से 26 जनवरी सुबह 07.12 बजे तक, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र

26 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त सुबह 07.12 मिनट से सुबह 10.28 बजे तक, पुष्य नक्षत्र

31 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त सुबह 07.10 मिनट से 1 फरवरी सुबह 07.10 बजे तक, हस्त और चित्रा नक्षत्र

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन