Breaking News in Hindi

जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आधा दर्जन से ज्यादा हथियार बंद नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि हॉकफोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। करीब 10 हथियार बंद नक्सलियों ने फायरिंग की। वहीं, जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक, किरनापुर थाना क्षेत्र के सिरका के जंगल की घटना बताई जा रही है। नक्सलियों के दैनिक उपयोग का सामान मौके से बरामद किया गया है। वहीं, मुठभेड़ के बाद हॉकफोर्स के जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।

इधर छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में 4 नक्सली सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि 1 करोड़ से ज्यादा लेवी वसूली की राशि नक्सली तक पहुंचाया गया। बताया गया कि शहरी नेटवर्क के सदस्यों के जरिए नक्सली तक पैसा पहुंचाया जा रहा था। इतना ही नहीं ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि लेवी के पैसे से पूर्व में पकड़े गए आदिवासी नेता सुरजू टेकाम के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कराया गया था। वहीं, अब इस पूरे मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

इधर, गिरफ्तार नक्सली विवेक सिंह को लेकर राजनांदगांव से बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने दावा किया है कि वह पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के सलाहकार थे। उन्होंने कहा है कि उसके नक्सलियों के साथ 7 लाख रुपए की लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि नंदकुमार बघेल के नक्सलियों से संबंध थे। वे मोहला मानपुर के अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर बैठकें लेते थे। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यो तो भूपेश बघेल ही बताएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप