Breaking News in Hindi

जीएसटी का नया नियम, 30 दिन के अंदर पोर्टल में अपलोड करनी होगी रसीद, इन कंपनियों पर होगा लागू

रायपुर। बड़े कारोबारियों के लिए जीएसटी में बड़ा बदलाव होने को है। बताया जा रहा है कि एक नवंबर से बड़े कारोबार करने वाली कंपनियों को जीएसटी से संबंधित रसीदों को 30 दिन के भीतर पोर्टल में अपलोड करना होगा।

यह नियम 100 करोड़ या उससे अधिक का कारोबार करने वाली कंपनियों पर लागू होगा। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि नए नियम को लागू करने के पीछे उद्देश्य यही है कि जीएसटी चोरी पर अंकुश लगाना है।

सभी जीएसटी के टैक्सपेयर्स पर किया जा सकता है लागू

बताया जा रहा है कि जीएसटी के ई-इनवायसिंग पोर्टल का संचालन करने वाले नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर ने एक एडवाइजरी में जीएसटी अथारिटी को इनवायस जारी होने के 30 दिनों के भीतर उसे पोर्टल पर अपलोड करने को कहा है। बताया जा रहा है कि आगे चलकर इसे सभी जीएसटी के टैक्सपेयर्स पर लागू किया जा सकता है। विभाग द्वारा इन दिनों जीएसटी चोरों पर कड़ी कार्रवाई भी जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन