Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

टूटे हाथ-पैर, पुलिस ने चिता से उठाया खून से लथपथ शव; क्या लिव इन में रह रही महिला है कातिल?

बिहार के हाजीपुर की पुलिस ने एक युवक का शव को कोनहारा घाट की चिता से बरामद किया है. युवक की हत्या करके शव को अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. उसी दौरान पुलिस पहुंची और शव को आपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. मृतक की पहचान चांदपुरा के रंजीत कुमार के रूप में हुई है. रंजीत की उम्र 25 साल है. घटना की सूचना मिलने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. रंजीत के शरीर में बहुत से घाव हैं.

स्कॉर्पियो चलाकर करता था कमाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घरवालों के आरोप पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस रंजीत के हत्या के पीछे की वजह को तलाशने में जुटी है. मृतक के पिता ने बताया कि बेटा रंजीत कुमार स्कॉर्पियो चलकर अपना पालन पोषण करता था. उनके पास एक फोन आया कि उनके बेटे रंजीत कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रंजीत के परिवारवाले हाजीपुर पहुंचे तो देखा कि रंजीत के शव को कोनहारा घाट पर शव को चिता पर रखकर उसे सजाकर जलाने की तैयारी की जा रही थी.

घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी गई. आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की गई महिला की पहचान राघोपुर की रहने वाली अनीता देवी के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि महिला ने मेरे बेटा की हत्या करके शव जलाकर सबूत को मिटाना चाहती थी. रंजीत कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पहला भाई मुंबई में काम करता है. तो वहीं रंजीत से दो छोटे भाई गांव में ही रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही घरवालों ने हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देखकर रोने बिलखने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.