Breaking News in Hindi

ठीक से नहीं रखा तो देख लेंगे…शराब पीकर सोनाक्षी के पति को हनी सिंह ने क्यों दी धमकी?

37 साल की सोनाक्षी सिन्हा और 35 साल के जहीर इकबाल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं. दोनों ने बीते रोज़ अपने दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की. शादी के बाद सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई में ही एक शानदार रिसेप्शन रखा. उनके इस वेडिंग रिसेप्शन में हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े नाम पहुंचे. रिसेप्शन में पहुंचने वालों में रैपर और सिंगर हनी सिंह भी थे. हनी सिंह सोनाक्षी के बेहद करीबी दोस्त हैं. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है.

पैपाराज़ी विरल भयानी के इंस्टाग्राम पेज पर हनी सिंह का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में हनी सिंह सॉल्ट एंड पेपर लुक में नज़र आ रहे हैं. इस दौरान वो पैपाराज़ी को देखते ही भागते हुए उनके पास आते हैं. पहले तो वो पैपाराज़ी से मज़ाक करते हैं. इसके बाद वो किसी क्लोदिंग ब्रांड को नहीं पहनने की सलाह देते हैं. इसके बाद वो सोनाक्षी के बारे में बात करते हैं.

इस दौरान हनी सिंह मजाक-मजाक में जहीर इकबाल को धमकी भी दे देते हैं. शराब पीने के सवाल पर हनी सिंह कहते हैं, “सच बताऊं आज मैं इतना खुश था. मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी थी, लेकिन आज मैंने बहुत शराब पी. मेरी मम्मी ये वीडियो देखेंगी तो मेरे को बहुत गालियां पड़ेंगी. लेकिन मैंने दारू पी है आज.”

हनी सिंह ने आगे कहा, “इतना मैं खुश हूं. मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज. उसे बहुत अच्छा लड़का मिला है जहीर. वो बहुत प्यारा शख्स है. मैं उससे तीन साल पहले मिला था. वो शानदार बंदा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो उसे (सोनाक्षी को) खुश रखेगा. नहीं तो हम देख लेंगे उसको.”

रिसेप्शन में कौन-कौन पहुंचा?

सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे. डीजे गणेश ने पहले ही बता दिया था कि इस रिसेप्शन में करीब 1000 लोगों को दावत दी गई है. मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुए इस वेडिंग रिसेप्शन में काजोल, रवाना टंडन, संजय लीला भंसाली, अदिती राव हैदरी, हुमा कुरैशी साकिब सलीम जैसे कई लोग दिखाई दिए. सलमान खान का पूरा परिवार भी रिसेप्शन में नज़र आया. हालांकि सलमान सबसे आखिर में अलग दरवाज़े से आए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....