Breaking News in Hindi

तीन या तीन से ज्यादा मामलों के आरोपितों की खुलेगी फाइल

जबलपुर। पुलिस कंट्रोल रूम में नवागत एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने परिचय लेने के साथ ही थाना क्षेत्रों में तीन या इससे अधिक मामले के आरोपितों की फाइल दोबारा खोलने के निर्देश दिए। त्योहारों के समय असामाजिक एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रि‍य रहते हैं जो व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, उन पर सतत निगाह रखने की हिदायत दी गई।

हर संदिग्ध पर पैनी निगाह हो ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण हो

पुलिस अधीक्षक ने किस थाने में किस प्रकार के अपराध अधिक होते हैं और उन्हें कैसे कम किया जा सकता है। इस बात पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्यौहार के दौरान हर एक संदिग्ध पर पुलिस की पैनी निगाह हो, ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जा सके। एसपी ने यह भी कहा कि थानों की साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होेने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के संगठित अपराध में शामिल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में रहे मौजूद

बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे समेत थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप