Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

देवास में बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में टेकरी पर माता के दर्शन कर लौट रहे इंदौर के एक युवक को शिप्रा ब्रिज पर तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, आपको बता दें की इस हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। तत्काल उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया युवक इंदौर के बड़ी ग्वाल टोली का रहने वाला है। युवक का नाम सूरज था और सूरज अपने मामा के लड़के मुकुल और अन्य कुछ साथियों के साथ बुधवार की रात को देवास स्थित माता रानी के दर्शन करने आया था।

 सभी अलग-अलग वाहनों से आए थे। जब सूरज दर्शन कर इंदौर वापस लौट रहा था तभी उसकी बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। बाइक पर सूरज और मुकुल दोनों सवार थे मुकुल को मामूली चोट आई है सूरज इंदौर में मंडी में ठेला लगाता था हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और कंटेनर को जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.