Breaking News in Hindi

नर्मदा एक्सप्रेस में मिली 15 दिन की बच्ची और उसके मां-बाप का डीएनए टेस्ट करवाएगी पुलिस

उज्जैन। नर्मदा एक्सप्रेस में मिली 15 दिन की नवजात बच्ची को उसके मां-बाप ने ही ट्रेन में छोड़ा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां से दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस अब बच्ची व मां-बाप का डीएनए टेस्ट करवाएगी।

आरोपित के स्वजन का कहना है कि वह बच्ची को पालने के लिए तैयार हैं। हालांकि, बाल कल्याण समिति बच्ची के बारे में निर्णय लेगी। रविवार को ट्रेन क्रमांक 18233 नर्मदा एक्सप्रेस में एक महिला ने 15 दिन की नवजात बच्ची को कोच नंबर एस 8 में सीट नंबर 56 पर छोड दिया था। ट्रेन उज्जैन से निकलने के बाद जब वह महिला वापस नहीं आई तो यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 पर शिकायत की थी।

बच्ची के मामले में बाल कल्याण समिति लेगी निर्णय

जीआरपी ने बालिका को भोपाल स्टेशन पर उतारा था। मेडिकल के बाद उसे भोपाल में ही मातृ छाया को सौंप दिया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जीआरपी ने बच्ची को छोड़ने वाली महिला व उसके पति को इंदौर के कुशवाह नगर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का कहना है कि बच्ची के मामले में बाल कल्याण समिति निर्णय लेगी। बच्ची व उसके मां-बाप का डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...