Breaking News in Hindi

छोटी दिवाली पर समझें इस दिन का महत्व सहित शुभ मुहूर्त और पूजन की विधि

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार धनतेरस के आने से ही शुरू हो जाता है। छोटी दिवाली के एक दिन बाद दीवाली मनाई जाती है। छोटी दीवाली को नरक चतुर्दशी में बोलते हैं। 11 नवंबर यानि कि आज नरक चतुर्दशी मनाई जा रही है। नरक चतुर्दशी को यमराज की पूजा होती है। नरक चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी और यम चतुर्दशी भी कहा जाता है।

नरक चतुर्दशी पर शाम को दीपक जलाने की मान्यता है। यह माना जाता है कि शाम के समय घर के बाहर दीपक जलाने से अकाल मृत्यु टलती है। इस दीपक को यम कहा जाता है। यह यमराज के लिए जलाया जाता है।

छोटी दिवाली 2023 शुभ मुहूर्त

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी 11 नवंबर मनाई जा रही है। दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। इसका समापन 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर हो जाएगा। इस दौरान अभ्यांग स्नान मुहूर्त के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इसका मुहूर्त 12 नवंबर को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 6 बजकर 41 मिनट तक ही होगा। इस बीच में ही स्नान करना शुभ होगा।

क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी

लोग का यह जानना जरूरी है कि आखिर नरक चतुर्दश मनाई क्यों जाती है। दरअसल, भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था। नरकासुर ने अपनी कैद में 16 हजार से ज्यादा महिलाओं को कैद कर रखा था। भगवान श्रीकृष्ण ने उसको मारकर उन्हें उसकी कैद से छुड़ा दिया। उसके बाद से इस दिन नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाने लगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....