Breaking News in Hindi

नेपाल को 23 रन से हराकर भारतीय टीम ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

 हांगझू। चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में पुरुषों की टी-20 क्रिकेट स्पर्धा का पहला क्वार्टर फाइनल मंगलवार को खेला गया। भारतीय टीम ने नेपाल को 23 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के विस्फोटक शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 9 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड

यशस्वी जयसवाल ने 100 रनों की पारी खेलते हुए भारत के लिए एक शानदार रिकॉर्ड बनाया। यशस्वी एशियन गेम्स में देश के पहले शतकवीर बन गए हैं। साथ ही उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Yashasvi Jaiswal टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी से पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। यशस्वी ने नेपाल के खिलाफ 21 साल 279 दिन की उम्र में सैकड़ा जमाया, वहीं शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक जड़ा था।

भारतीय टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने 9.5 ओवर में 103 रन जोड़े। इस स्कोर पर ऋतुराज गायकवाड़ 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यशस्वी जायसवाल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इससे पहले आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने महज 2 रन बनाए। जीतेश शर्मा भी सिर्फ 5 रन ही बना सके। शिवम दुबे 25 रन और रिंकू सिंह 37 रन पर नाबाद रहे।

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ने 2 विकेट लिए।

Asian Games Women Cricket में जीता गोल्ड

इससे पहले महिलाओं के टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम गोल्ड अपना नाम कर चुकी है। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश और फाइनल में श्रीलंका को आसानी से मात दी।

भारत छह तीरंदाजी टीम स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में

इस बीच, भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी छह टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गो में पांच टीम एलिमिनेशन दौर खेले और सिर्फ एक सेट गंवाया। वहीं, महिला कंपाउंड टीम को क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने के कारण क्वार्टर फाइनल तक बाई मिला था।

भारत कंपाउंड में पांच स्वर्ण पदकों की दौड़ में बना हुआ है क्योंकि उसके चार तीरंदाज ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अदिति स्वामी अपनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मदेवरा और अतानु दास पुरुष वर्ग में आगे बढ़ने में सफल रहे, लेकिन महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन