Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पन्ना में रिहायशी क्षेत्र में पत्थर की बाउंड्री पर आराम फरमा रहा था तेंदुआ, लोगों में फैली दहशत..

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रिहायशी क्षेत्र के पास एक तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत है। तेंदुआ पत्थर की बनी बाउंड्री पर बैठा हुआ था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले साइंस कॉलेज के पीछे का है। यहां पर एक पहाड़ी बनी हुई है। पहाड़ी के पीछे पत्थर पर तेंदुआ आराम से बैठा हुआ था। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वीडियो भी बनाया है। इस बात की जानकारी वन विभाग को भी दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को जंगल की तरफ भगा दिया है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में अक्सर तेंदुए को देखा जा चुका है। जिस कारण क्षेत्रीय लोग भी दहशत में हैं। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ-साथ तेंदुओं की भी संख्या में इजाफा हुआ है। तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे और वीडियो भी बना रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.