Breaking News in Hindi

पाकिस्तानी नागरिकों को जाना था दिल्ली, उतर गए इंदौर… वापस शारजाह कर दिया गया डिपोर्ट

इंदौर। यूएई के शारजाह से इंदौर आई मंगलवार रात की उड़ान से आने वाले दो यात्रियों को वीजा में तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। पाकिस्तान मूल के दोनों यात्रियों को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतना था, लेकिन वह इंदौर आ गए। अब इनको गुरुवार देर रात शरजाह जाने वाली उड़ान से वापस भेजा जाएगा। अभी दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक कर रखा गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मंगलवार को शारजाह से आने वाली उड़ान से इंदौर आए दो पाकिस्तान मूल के विक्की कुमार और पूनम कुमारी को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। दोनों को वीजा शर्तो के अनुसार शारजाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। इसके बाद भारत मे कहीं भी जा सकते थे।

वापसी भी दिल्ली से होनी थी

वापसी भी दिल्ली एयरपोर्ट से होनी थी, जबकि यह दोनों यात्री इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान रोक दिया गया। अब दोनों यात्रियों को गुरुवार देर रात जाने वाली उड़ान से वापस शारजाह भेज जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

पहले भी वापस भेजे गए यात्री

शारजाह और दुबई से आने वाले यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से पहले भी वापस भेजा जा चुका है। पहले वापस भेजे गए यात्री ई-वीजा पर इंदौर आ गए थे, जबकि इंदौर में ई-वीजा मान्य नहीं था। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट में ही रुकना पड़ा था। इस घटना के बाद सांसद शंकर लालवानी द्रारा ई-वीजा की पहल की गई और इसको शुरू कराया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप