Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पुरानी रंजिश में पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या, बस स्टैंड पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, इसके बाद सभी हमलावर फरार हो गए यह घटना रविवार रात 12 बजे की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावर आए और पेट्रोल पंप के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर अंदर ड्यूटी में कार्यरत युवक तरुण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, युवक पर हमला करने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल को अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई थी ,अभी पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं एडिशनल एसपी विजय डाबर का कहना है कि एक महीने पहले हमलावर राजू और मोनू के बीच विवाद हुआ था, जिसकी एफआईआर भी कोतवाली में दर्ज है पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की गई है। एक आरोपी की पहचान हो गई है उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों का भी पता चल जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.