Breaking News in Hindi

पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी कार, दो को ही बचा सके

मंडला। मंगलवार को मंडला जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालपी क्षेत्र से मंडला की ओर आ रही कार बबैहा पुल के पास अनियंत्रित हो गई और पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा समाई। कर में सवार चार लोगों में से दो लोगों को बचाया जा चुका है। शेष दो लोगों को एवं कार को ढूंढा जा रहा है।

#WATCH | Madhya Pradesh: A car fell into a river near Babiha Bridge in Mandla. Two people have been rescued. A rescue operation is underway to save the other two people.

(Source: Mandla Police) pic.twitter.com/bCScIgK33J

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 26, 2023

 

कांच को तोड़कर पानी से बाहर निकल गए दो लोग

मंडला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर कालपी से मंडला आ रही एक इनोवा कार मंडला के पास बबेहा पुल में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी जिसमें चार लोग सवार थे। कार में सवार बलवेंद्र मसराम एवं नारद तुमरांची अपनी जान बचाते हुए वाहन के कांच को तोड़कर पानी से बाहर निकल गए लेकिन अभी भी उसमें दो युवक फंसे हैं।

 

गाड़ी में फंसे हुए पानी के अंदर ही डूबे हुए हैं

नदी में डूबी कार में फंसे युवकों के नाम सियाराम कोरचे एवं धनेश मरावी बताए गए हैं। जो अभी गाड़ी में फंसे हुए पानी के अंदर ही डूबे हुए हैं। मौके पर 100 डॉयल मौजूद है एवं पुलिस प्रशासन का अमला भी मौजूद है। नदी में डूबी हुई कार को रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप