Breaking News in Hindi

पूर्व ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में बकाया वसूलने, बिजली चोरी करने वालों पर शुरू हुई सख्ती

ग्वालियर। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पूर्व ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अब बिजली चोरी करने वाले और बकाया जमा न करने वालों पर सख्ती करने मैदान में उतर गई है। इस विधानसभा में सबसे ज्यादा बकाया व बिजली चोरी के मामले हैं। प्रद्युम्न सिंह तोमर के ऊर्जा मंत्री रहते कंपनी के अधिकारी यहां कार्रवाई की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे थे, लेकिन अब कंपनी के अफसरों ने यहां पर कार्रवाई तेज कर दी है।

उत्तर संभाग में आने वाले ग्वालियर विधानसभा में बिरलानगर, लधेड़ी क्षेत्र ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा चोरी और बकाया राशि के मामले हैं। बिजली कंपनी ने एक दिसम्बर से तानसेन नगर, बिरलानगर, लधेड़ी सहित अन्य जोन में बकाया वसूलने के साथ चाेरी के प्रकरण बनाना शुरू कर दिए हैं। अब तक उत्तर संभाग में 650 बिजली चोरी के प्रकरण के साथ रोजाना 30 से 40 बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अवैध तरीके से तार डालकर बिजली चोरी करने वालों के तार जब्त करने की कार्रवाई भी रोजाना चल रही है। बिजली कंपनी के शहर में चार संभाग हैं। मध्य, उत्तर, दक्षिण, पूर्व संभाग, मध्य संभाग के अंतर्गत दक्षिण व पूर्व विधानसभा हिस्सा आता है। जबकि उत्तर संभाग में ग्वालियर विधानसभा का क्षेत्र आता है। दक्षिण व पूर्व संभाग में दक्षिण विधानसभा व पूर्व विधानसभा का क्षेत्र आता है। उत्तर संभाग बिजली चोरी में सबसे आगे हैं। यहां लाइनलास 57 फीसद है।

यहां भी की कंपनी ने कार्रवाई

कंपनी के एमडी के निर्देश के बाद शहर वृत्त में बकायादार और बिजली चोरी के मामलों को लेकर सख्ती बरती जाने लगी है। पूर्व संभाग के सात जाेन में दिसम्बर माह में अब तक 450 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। दक्षिण संभाग के चार जोन में बिजली चोरी के तीन सौ पचास प्रकरण बनाए गए। सेंट्रल जोन में सात सौ कनेक्शन काटने की कार्रवाई के साथ बिजली चोरी के सौ प्रकरण कंपनी के अधिकारियों ने बनाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप